Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द, छात्र इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मगर अब छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट मार्च के लास्ट तक जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स BSEB की ऑफिशियल वेबसाइड biharboardonline.bihar.gov.in पर जा कर रिजल्ट देख सकेंगे। BSEB रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। बता दों, इस वर्ष 12 का एग्जाम 1 फरवरी से 12 फरवरी तक हुआ था।
इतने छात्रों को मिली सफलता
BSEB द्वारा जारी आंकडे के मुताबिक 12वीं में कुल 10 लाख छात्रों ने सफलता पाई थी। इनमें 5,13,222 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए था। वहीं, 4,87,223 सेकंड डिवीजन और 91,503 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन में पास हुए थे। दो लाख के करीब छात्र 12वीं में फेल भी हुए थे।
ये रहे टॉपर्स
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 12वीं में पिछले साल कुल 83.7 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। परीक्षा 1 फरवरी से 17 फरवरी के बीच हुई थी। साल 2023 में लड़कियों ने बाजी मारी थी। साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन 94.8 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया था। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में मोहदेशा 95 फीसदी नंबरों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था। कॉर्मस स्ट्रीम में सौम्या ने टॉप कर प्रदेश का मान बढ़ाया था।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाइए।
इसके बाद इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करिए।
मांगी गई पर्सनल डिटेल्स भरे।
अब सबमिट कर दें।
आपका इंटर का रिजल्ट सामने होगा।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
इसकी एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS