Bihar 12th Board Exam Answer Key: बिहार बोर्ड(BSEB) ने आज यानी 02 मार्च को कक्षा 12वीं की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने सभी विषयों की आंसर-की ऑनलाइन अपने आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। छात्रों को 12वीं में पास होने के लिए थ्योरी पेपर में 30% और प्रैक्टिकल में 40% स्कोर करना होगा।

13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्रों ने दी परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा राज्य भर के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। बिहार परीक्षा समिति के अनुसार इस बार 13,04,352 छात्र उपस्थित हुए। जिसमें 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल थे। छात्र उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंको की अनुमान लगा सकते हैं।

50% ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की 'आंसर-की' जारी
बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 50% ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की 'उत्तर कुंजी' जारी की गई है। प्रश्नों का जवाब स्टूडेंट्स ओएमआर पर दी थी। अगर किसी भी स्टूडेंट्स को आंसर-की पर आपत्ति उठाना है तो वे वेबसाइट पर जाकर 5 मार्च शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

आंसर की डाउनलोड करें और दर्ज कराएं आपत्ति

  • छात्र-छात्राएं आधिकरिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • रोल नंबर और कोड जैसे आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखेगा। 
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और जिस उत्तर से आप संतुष्ट नहीं हैं उस पर आपत्ति दर्ज कराएं।
  • अपना उत्तर और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।