AP SSC Result 2024: आंध्र प्रदेश दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2024
X
UP Board Result 2024
AP SSC Result 2024 Declared: आंध्र प्रदेश बोर्ड एसएससी परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 86.69% प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

AP SSC Result 2024 Dec

AP SSC Result 2024: बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को अब और परिणाम का इंतजार नहीं करना होगा। आंध्र प्रदेश बोर्ड ने SSC (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 86.69% छात्र पास हुए हैं। नतीजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश (BSEAP) की आधिकारिक वबेसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाकर छात्र देख सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट घोषित

बता दें, दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आंध्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा आयुक्त, एस सुरेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया है। SSC परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र को दिए गए लिंक पर जाकर अपने रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक करना होगा।

6 लाख से अधिक छात्रों ने एग्जाम में शामिल हुए

बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस बार करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसके साथ ही बोर्ड विषयवार पास प्रतिशत की लिस्ट भी रिलीज कर दी है। प्रथम भाषा में 96.47 प्रतिशत, अंग्रेजी माध्यम में 92.32 प्रतिशत, तेलुगु माध्यम में 71.08 %, उर्दू माध्यम में 87.92%, कन्नड़ में 56.84%, तमिल में 94.62 /% और उड़िया माध्यम में कुल 94.91 % छात्र सफल हुए हैं।

ऐसे करें चेक
स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर SSC Result 2024 के लिंक पर क्लिक पर जाकर क्लिक कर दें।
इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर दें।
आपको मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story