Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

WBPSC भर्ती 2018: प. बंगाल में इन पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियांं, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट विभाग के लिए फॉरेस्ट सर्विस और सब-ऑर्डिनेट फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2018 के लिए भर्ती निकाली है।

WBPSC भर्ती 2018: प. बंगाल में इन पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियांं, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
X

WBPSC भर्ती 2018:

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट विभाग के लिए फॉरेस्ट सर्विस और सब-ऑर्डिनेट फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2018 के लिए भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यह भर्ती 182 पदों पर होनी है।

इस भर्ती के लिए पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। जिन योग्य अभ्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 02 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।

WBPSC भर्ती 2018 के पदों की संख्या

  • विभाग - पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग
  • पद का नाम - वेस्ट बंगाल सब-ऑर्डिनेट फॉरेस्ट सर्विस और वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट सर्विस पद
  • कुल पदों संख्या - 182 पद
  • वेस्ट बंगाल सब-ऑर्डिनेट फॉरेस्ट सर्विस - 172
  • वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट सर्विस - 10 पद
  • वेतन - 7,100 रुपए से 43,000 रुपए प्रति महीना

WBPSC भर्ती 2018 के लिए न्यूनतम योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता - अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से ग्रेजुएशन या इंजिनियरिंग की डिग्री पास होनी चाहिए।
  • आयु सीमा - अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 39 साल होनी चाहिए।
  • चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
  • राष्ट्रीयता - भारतीय
  • नियुक्ति स्थान - वेस्ट बंगाल
  • आवेदन फीस - सामान्य और ओबीसी वर्ग अभ्यार्थियों को 200 रुपए फीस जमा करनी होगी और एससी, एसटी वर्ग के अभ्यार्थियों को कोई फीस का भगुतान नहीं करना होगा।

WBPSC भर्ती के लिए आवेदन इस तरह से करें

  • योग्य अभ्यार्थी WBPSC भर्ती 2018 के लिए वेबसाइट www.pscwbonline.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 22 जून 2018
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 02 जुलाई 2018

महत्वपूर्ण लिंक

नोट - इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story