Karnataka NEET Mock Allotment Result 2020: कर्नाटक नीट मॉक आंवटन रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
Karnataka NEET Mock Allotment Result 2020: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार 23 नवंबर 2020 को नीट यूजी मॉक आवंटन परिणाम घोषित करेगा। एक

कर्नाटक नीट मॉक आंवटन रिजल्ट 2020
Karnataka NEET Mock Allotment Result 2020: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार 23 नवंबर 2020 को नीट यूजी मॉक आवंटन परिणाम घोषित करेगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीट मॉक राउंड सीट आवंटन परिणाम kea.kar.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
पहले दौर की सीट अलॉटमेंट शेड्यूल के अनुसार कर्नाटक नीट मॉक अलॉटमेंट परिणाम सुबह 11.00 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। मॉक अलॉटमेंट परिणामों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को 24 नवंबर, 2020 तक वरीयता क्रम में विकल्पों को जोड़ने / हटाने / संशोधित / परिवर्तित करने का अवसर दिया जाएगा। प्राधिकरण नीट 2020 के लिए पहली सीट आवंटन परिणाम मंगलवार 24 नवंबर, 2020 को रात 8 बजे के बाद घोषित करेगा।
कर्नाटक नीट मॉक आवंटन परिणाम 2020: ऐसे कर पाएंगे।
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध उस लिंक पर क्लिक करेंगे जो कर्नाटक नीट मॉक आवंटन परिणाम 2020 के बारे में बताता है।
चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
चरण 4. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
चरण 5. कर्नाटक नीट मॉक अलॉटमेंट परिणाम 2020 को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा