JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
JEE Advanced Admit Card 2020: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) ने जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड 2020 आज यानी 21 सितंबर 2020 को जारी कर दिए है।

JEE Advanced Admit Card 2020: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) ने जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड 2020 आज यानी 21 सितंबर 2020 को जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, वे जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस 2020 के लिए 12 सितंबर 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की और 17 सितंबर 2020 को प्रक्रिया बंद कर दी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन अप्रैल / सितंबर पेपर 1 (BE / B Tech) का रिजल्ट 11 सितंबर को घोषित किया गया था। जेईई मेन के शीर्ष 2,50,000 रैंक धारक जेईई एडवांस आवेदन पत्र 2020 भरने के पात्र थे।
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जो जेईई एडवांस एडमिट कार्ड के बारे में बताता है।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ दिखाई देगा।
चरण 4: इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
चरण 5: आपका जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 6: उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
आईआईटी जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जारी किया जाएगा और सीट आवंटन 8 अक्टूबर से शुरू होगा। काउंसलिंग ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) के जरिए होगी।