Logo
election banner
PM-Kisan Scheme Benefit: यदि आप पीएम किसान में खाताधारक हैं, तो क्या आप सम्मान निधि और मानधन योजना का लाभ ले पाएंगे? जवाब है बिल्कुल ले पाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे?

PM-Kisan Scheme Benefit: प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना देश के किसानों के लिए एक पेंशन स्कीम है, जिसके तहत अबतक 19,48,871 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।  रजिस्ट्रेशन करने वालों में 12.8 लाख पुरुष हैं, वहीं 7.41 लाख महिलाएं हैं। इस योजना के तहत  60 वर्ष  के बाद किसानों को हर महीने 3000 रुपए का पेंशन देने का प्रावधान है। अब यह जानना जरूरी है कि यह योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) से अलग कैसे है। इसमें पात्र किसानों को साल में 3 किस्तों में 6000 रुपए दिए जाते हैं। अगर पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन कराया है, तो क्या ऐसे किसानों को पेंशन (मानधन योजना ) का लाभ भी मिलेगा?

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में किसानों को लाभ पहुंचेगा। इसके नियम के अनुसार, यदि आप पीएम किसान में खाताधारक हैं, तो आपका  रजिस्ट्रेशन पीएम किसान मानधन (PM Kisan Maandhan Yojana)में भी आसानी से हो जाएगा। वहीं पीएम किसान में आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया, तो भी मानधन स्कीम में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि फायदा दोनों स्कीम से जुड़ने में है।

होगा डबल फायदा
इस योजना का एक बड़ा फायदा यह है कि आप बिना किसी कागजी कार्यवाही के इसका हिस्सा बन सकते हैं। जी हां, यदि आपने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में रजिस्‍ट्रेशन किया है तो आप सीधे मानधन  स्कीम से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा इसमें जुड़ने के लिए आपको अलग से अंशदान करने की भी जरूरत नहीं है। यह आंशदान पीएम किसान सम्मान निधि से आने वाली सरकारी सहायता से ही कट जाएगी, जिसके लिए पहले आपको एक फॉर्म भरकर जानकारी देनी होगी। जानकारी में आपको लिखना होगा कि सहायता राशि से अंशदान काट लिया जाए।

बता दें, पीएम किसान मानधन में अंशदान 18 साल से 40 साल के किसानों के लिए केवल न्यूनतम 55 रुपए से 200 रुपए मंथली है, वहीं इसका सलाना अंशदान 2400 रुपए है। पीएम किसान मानधन योजना में 18 साल से 40 साल तक की वर्ष वाले किसान आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके बाद उनकी आयु के हिसाब से अंशदान देना होगा।

60 वर्ष  के बाद अंशदान कटना बंद
पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन करने के बाद सरकार एक साल में किसानों को 6000 रूपए दे रही है, वहीं जब उनकी उम्र 60 साल हो जाएगी, तो इस राशि में मानधन स्कीम के 36000 रूपए भी जुड़ जाएंगे। कहने का मतलब है कि 60 वर्ष के बाद सालाना आपको 42 हजार रुपए मिलेंगे। इस योजना की खासियत है कि 60 वर्ष  के बाद पेंशन के लिए अंशदान कटना बंद हो जाएगा। 

अनुपम तिवारी

jindal steel
5379487