Logo
election banner
Heatwave Alert: गंगीय पश्चिम बंगाल में कई दिनों से भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। इसलिए मौसम विभाग (आईएमडी) ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में गर्मी अपना तेबर दिखा रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आंधी और तूफान के साथ बारिश का भी अलर्ट है। इसबीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की ओर से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरल के लिए 'रेड अलर्ट' जारी हुआ है।

कई दिनों तक बने रहेंगे भीषण गर्मी के हालात: IMD
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने कहा- गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल में कई दिनों से भीषण गर्मी के हालात बने हुए हैं। उत्तरी ओडिशा में भी गंभीर लू की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर हालांकि पश्चिम बंगाल की तरह नहीं, लेकिन कई दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी। इसलिए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार और झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में टेम्परेचर बहुत अधिक और सामान्य से ऊपर है। दूसरी ओर, पूर्वी भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और केरल के उत्तरी हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी है। आईएमडी ने बिहार और झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट, पूर्वी उत्तर प्रदेश और केरल के उत्तरी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। (ये भी पढ़ें... लू लगने पर सबसे पहले क्या करें? घरेलू उपाय भी आएंगे काम)

अगर लू लग जाए तो सबसे पहले करें ये उपाय
प्रचंड गर्मी के दौरान कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें, लेकिन जरूरी है तो सुरक्षा इंतजाम करें। अगर लू लग जाए तो मरीज का शरीर आग की तरह तपने लगता है। इस स्थिति में कुछ जरूरी काम पहले करना चाहिए, इससे पीड़ित को जल्द राहत मिलती है। लू लगने पर शरीर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। इसे कम करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए ठंडे पानी में एक गीला कपड़ा डुबोएं और उसे निचोड़ लें। इसके बाद गीले कपड़े से पीड़ित का पूरा शरीर पोछें। इससे शरीर के तापमान में थोड़ी कमी आती है।

क्या हैं हीटवेव 
गर्मियों में जब तापमान लगातार कई दिनों तक सामान्य से अधिक रहता है और बहुत अधिक गर्म हवांए चलती हैं, उसे हीटवेव कहते हैं। जिसको लू भी कहा जाता है।   

jindal steel
5379487