Logo
Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतें शुक्रवार को कुछ नीचे आईं। इससे पहले 28 दिसंबर 2023 को सोने ने 64,250 रु. का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

Gold Silver Price Today: नए साल से पहले शिखर पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी के भाव में नरमी आई है। आज यानी शुक्रवार (29 दिसंबर) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 350 से 380 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 63,870 रुपए पहुंच गए। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,550 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थीं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी 1200 रुपए सस्ती हुई
शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 1200 रुपए गिरकर 78,300 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि गुरुवार को चांदी 300 रु. की बढ़त के साथ 79,500 रुपए प्रति KG के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट79,700 रु. पर है। यहां चांदी का भाव देशभर में सबसे ज्यादा है। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
ब्याज दरों में कटौती के संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 4.15 डॉलर की गिरावट के साथ 2080 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। यह 24.10 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (29 दिसंबर) भाव (28 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     58,700 59,050 (-350)
मुंबई 58,550 58,900 (-350)
चेन्नई           59,100 59,450 (-350)
कोलकाता 58,550 58,900 (-350)
हैदराबाद                58,550 58,900 (-350)
बेंगलुरु             58,550 58,900 (-350)
पुणे          58,550 58,900 (-350)
अहमदाबाद 58,600 58,950 (-350)
लखनऊ           58,700 59,050 (-350)
भोपाल 58,600 58,950 (-350)
इंदौर 58,600 58,950 (-350)
रायपुर 59,780 59,780 (000)
बिलासपुर           59,780 59,780 (000)
चंडीगढ़            58,700 58,050 (-350)
जयपुर 58,700 58,050  (-350)
पटना 58,600 58,950 (-350)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

जानिए क्या हैं Gold की शुद्धता के मानक?
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487