Logo
Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतें आज अपने पिछले ऑलटाइम हाई से ऊपर निकल गईं। इससे पहले 4 दिसंबर 2023 को सोने ने 64,200 रु. का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

Gold Silver Price Today: नए साल में ब्याज दरों में कटौती के संकेतों के चलते सोना-चांदी के भाव में तेजी बरकरार है। आज यानी गुरुवार (28 दिसंबर) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 400 से 430 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 64,250 रुपए पहुंच गए। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,900 रु. है। बता दें कि गोल्ड की कीमतें अपने पिछले ऑलटाइम हाई से ऊपर निकल गईं। इससे पहले 4 दिसंबर को सोना सबसे महंगा हुआ था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी 300 रुपए महंगी हुई
गुरुवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रुपए बढ़कर 79,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि बुधवार को चांदी 300 रु. सस्ती होकर 79,500 रुपए प्रति KG के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 81,000 रु. पर है। यह देश में चांदी का ऑल टाइम हाई रेट है। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
नए साल में ब्याज दरों में कटौती के संकेतों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मजबूती आई। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 1.90 डॉलर की तेजी के साथ 2095 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। यह 24.65 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (28 दिसंबर) भाव (27 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     59,050 58,650 (+400)
मुंबई 58,900 58,500 (+400)
चेन्नई           59,450 59,000 (+450)
कोलकाता 58,900 58,500 (+400)
हैदराबाद                58,900 58,500 (+400)
बेंगलुरु             58,900 58,500 (+400)
पुणे          58,900 58,500 (+400)
अहमदाबाद 58,950 58,550 (+400)
लखनऊ           59,050 58,650 (+400)
भोपाल 58,950 58,550 (+400)
इंदौर 58,950 58,550 (+400)
रायपुर 59,780 59,380 (+400)
बिलासपुर           59,780 59,380 (+400)
चंडीगढ़            59,050 58,650 (+400)
जयपुर 59,050 58,650  (+400)
पटना 58,950 58,550 (+400)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

जानिए क्या हैं Gold की शुद्धता के मानक?
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487