Logo
election banner
Gold Silver Price Today: गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 380 रु. तक नीचे है।

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत के बीच सोना-चांदी के भाव में बढ़त जारी है। आज यानी बुधवार (27 दिसंबर) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 100 से 110 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 63,820 रुपए पहुंच गए। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,500 रु. है। बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 380 रु. तक नीचे है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी 300 रुपए सस्ती हुई
बुधवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रुपए टूटकर 79,200 रु. प्रति किलो पर आ गए। जबकि मंगलवार को चांदी 300 रु. महंगी होकर 79,500 रुपए प्रति KG के स्तर पर पहुंच गई थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,700 रु. पर है। यह देश में चांदी का ऑल टाइम हाई रेट है। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
यूएस मार्केट में मंगलवार को सोना 6.75 डॉलर की तेजी के साथ 2076.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। यह 24.46 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही थी।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (27 दिसंबर) भाव (26 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     58,650 58,550 (+100)
मुंबई 58,500 58,400 (+100)
चेन्नई           59,000 58,950 (+50)
कोलकाता 58,500 58,400 (+100)
हैदराबाद                58,500 58,400 (+100)
बेंगलुरु             58,500 58,400 (+100)
पुणे          58,500 58,400 (+100)
अहमदाबाद 58,550 58,450 (+100)
लखनऊ           58,650 58,550 (+100)
भोपाल 58,550 58,450 (+100)
इंदौर 58,550 58,450 (+100)
रायपुर 59,380 59,280 (+100)
बिलासपुर           59,380 59,280 (+100)
चंडीगढ़            58,650 58,550 (+100)
जयपुर 58,650 58,550  (+100)
पटना 58,550 58,550 (+100)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

जानिए कैरट के हिसाब से Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487