Gold Price Today: 2 दिन से सोने के दामों में गिरावट जारी, चांदी में भी सुस्ती; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Indore Gold Rate today Silver sold 800 rupees more expensive
X
Gold Rate : सराफा मार्केट में जबरदस्त उछाल, इंदौर में सोना 81 हजार के पार; 800 रुपए महंगी बिकी चांदी
Gold Silver Price Today: जानें 26 नवंबर 2024 को सोने और चांदी के ताजा भाव। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित अन्य शहरों में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने और 1 किलो चांदी की कीमत।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने के साथ सोना-चांदी के भाव हफ्तेभर में रॉकेट बने हुए थे, लेकीन मंगलवार को एक बार भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। देश के अधिकांश शहरों में मंगलवार (26 नवंबर) को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 75,451रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹72163 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो ₹1000 की गिरावट को दर्शाता है। इसी अवधि में सिल्वर के भाव (Silver Rate) की कीमतों में 1,345 रुपए की गिरावट हुई और सिल्वर 89,500 से गिरकर 88,100 रुपए पर आ गई।

दिल्ली में सोने और चांदी के दाम

  • सोने का भाव(24 कैरेट): ₹78713 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी का भाव: ₹94500 प्रति किलोग्राम

चेन्नई में सोने और चांदी के दाम

  • सोने का भाव(24 कैरेट): ₹78561 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी का भाव: ₹103100 प्रति किलोग्राम

मुंबई में सोने और चांदी के दाम

  • सोने का भाव(24 कैरेट): ₹78567 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी का भाव: ₹93800 प्रति किलोग्राम

कोलकाता में सोने और चांदी के दाम

  • सोने का भाव(24 कैरेट): ₹78565 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी का भाव: ₹95300 प्रति किलोग्राम

भोपाल में सोने और चांदी के दाम

  • सोने का भाव(24 कैरेट): ₹77,290 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी का भाव: ₹95300.0 प्रति किलोग्राम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?
सोने और चांदी के दाम वैश्विक मांग, करेंसी एक्सचेंज दर, ब्याज दरों, और सरकारी नियमों से प्रभावित होते हैं। इसके अलावा, वैश्विक आर्थिक हालात और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर असर डालती है।

ये भी पढ़ें... सोना या शेयर 2024 में किससे चमकेगी किस्मत, पोर्टफोलियो में क्या रखना ज्यादा फायदेमंद

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story