Logo
election banner
Gold Silver Price Today: गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 710 रु. तक नीचे है।

Gold Silver Price Today: नए साल से पहले ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी के भाव में बंपर तेजी है। आज यानी मंगलवार (26 दिसंबर) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 200 से 220 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 63,710 रुपए पहुंच गए। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,400 रु. है। बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 490 रु. तक नीचे है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी 300 रुपए महंगी हुई
मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रुपए बढ़कर 79,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि सोमवार को चांदी मामूली बढ़त के साथ 79,200 रुपए पर आ गई थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 81,000 रु. पर है। यह देश में चांदी का ऑल टाइम हाई रेट है। 

ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
यूएस मार्केट में मंगलवार को सोना करीब 7 डॉलर की तेजी के साथ 2076 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। यह 24.65 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही थी।

जानिए कैरट के हिसाब से Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (26 दिसंबर) भाव (25 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     58,550 58,350 (+200)
मुंबई 58,400 58,200 (+200)
चेन्नई           58,950 58,800 (+150)
कोलकाता 58,400 58,200 (+200)
हैदराबाद                58,400 58,200 (+200)
बेंगलुरु             58,400 58,200 (+200)
पुणे          58,400 58,200 (+200)
अहमदाबाद 58,450 58,250 (+200)
लखनऊ           58,550 58,350 (+200)
भोपाल 58,450 58,250 (+200)
इंदौर 58,450 58,250 (+200)
रायपुर 59,280 59,080 (+200)
बिलासपुर           59,280 59,080 (+200)
चंडीगढ़            58,550 58,350 (+200)
जयपुर 58,550 58,350  (+200)
पटना 58,450 58,250 (+200)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

5379487