Logo
election banner
गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 710 रु. तक नीचे है।

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट्स से सोना-चांदी के भाव में भी तेजी जारी है। हालांकि, क्रिसमस डे पर कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज यानी सोमवार (25 दिसंबर) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) प्रति 10 ग्राम 63,490 रुपए है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,200 रु. है। बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 710 रु. तक नीचे है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी 200 रुपए महंगी हुई
सोमवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 200 रु. बढ़कर 79,200 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि शनिवार को चांदी टूटकर 79,000 रुपए पर आ गई थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,700 रु. पर है। यह देश में चांदी का ऑल टाइम हाई रेट है। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
यूएस मार्केट में शनिवार को सोना करीब 13.20 डॉलर की तेजी के साथ 2064.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, चांदी थोड़ी गिरावट के साथ 24.47 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही थी।

कैरट के हिसाब से जानिए Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 

5379487