Gold Price Today: सोने के कीमतें 400 रु. बढ़ने के बाद स्थिर, चांदी में नरमी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today
X
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: गोल्ड की कीमतों में मौजूदा कारोबारी हफ्ते में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। देश में आज यानी मंगलवार (23 जनवरी) को सोना की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 63,050 रु. प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,800 रु. चल रहा है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1200 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी में गिरावट, दाम 500 रु. फिसले
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में मंगलवार को नरमी देखने को मिली। चांदी के दाम 500 रुपए गिरकर 75,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। पिछले दो दिन चांदी का भाव स्थिर रहा। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 76,500 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

क्या है ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी दिख रही है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 9.50 डॉलर बढ़कर 2031.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त बनी हुई है। यह 22.46 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (23 जनवरी) भाव (22 जनवरी) अंतर
दिल्ली 57,950 57,950 (00)
मुंबई 57,800 57,800 (00)
चेन्नई 58,300 58,300 (00)
कोलकाता 57,800 57,800 (00)
हैदराबाद 57,800 57,800 (00)
बेंगलुरु 57,800 57,800 (00)
पुणे 57,800 57,800 (00)
अहमदाबाद 57,850 57,850 (00)
लखनऊ 57,950 57,950 (00)
भोपाल 57,850 57,850 (00)
इंदौर 57,850 57,850 (00)
रायपुर 57,800 57,800 (00)
बिलासपुर 57,800 57,800 (00)
चंडीगढ़ 57,950 57,950 (00)
जयपुर 57,950 57,950 (00)
पटना 57,850 57,850 (00)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story