Logo
election banner
गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 930 रु. तक नीचे है।

Gold Silver Price Today: ग्लोबर मार्केट में सोना-चांदी के भाव में भी तेजी बरकरार है। इससे असर से आज यानी शुक्रवार (22 दिसंबर) को देश के अधिकांश शहरों में सोना (Gold Rate) 230 से 250 रुपए प्रति 10 ग्राम ऊपर खुलकर 63,230 रुपए पर पहुंच गया। जबकि गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 63,000 रुपए पर थे। आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,000 रु. है। बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 930 रु. तक नीचे है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

चांदी 300 रुपए महंगी हुई
आज दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) 300 रु. बढ़कर 79,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि गुरुवार को चांदी 79,200 रुपए पर थी। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 81,000 रु. पर है। यह देश में चांदी का ऑल टाइम हाई रेट है। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
यूएस मार्केट में सोना करीब 10 डॉलर की तेजी के साथ 2061 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 24.65 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

कैरट के हिसाब से जानिए Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (22 दिसंबर) भाव (21 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     58,100 57,900 (+200)
मुंबई 58,000 57,750 (+250)
चेन्नई           58,600 58,250 (+350)
कोलकाता 58,000 57,750 (+250)
हैदराबाद                58,000 57,750 (+250)
बेंगलुरु             58,000 57,750 (+250)
पुणे          58,000 57,750 (+250)
अहमदाबाद 58,050 58,800 (+250)
लखनऊ           58,050 57,900 (+200)
भोपाल 58,050 57,800 (+250)
इंदौर 58,050 57,800 (+250)
रायपुर 58,880 58,630 (+250)
बिलासपुर           58,880 58,630 (+250)
चंडीगढ़            58,100 57,900 (+200)
जयपुर 58,100 57,900  (+200)
पटना 58,050 57,800 (+250)

(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

5379487