Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में नरमी, खरीदने का गोल्डन चांस; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी मंगलवार (16 जनवरी) को सोना 100 से 110 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 63,330 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,050 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 700 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।
चांदी के भाव में 300 रुपए की नरमी
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में मंगलवार को गिरावट देखी गई। चांदी के दाम 300 रुपए गिरकर 76,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। जबकि सोमवार को कीमतों में 500 रुपए का इजाफा हुआ था। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 78,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में आज गोल्ड का क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट का माहौल है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना करीब 8 डॉलर टूटकर 2052.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। यह 23.23 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (16 जनवरी) | भाव (15 जनवरी) | अंतर |
| दिल्ली | 58,200 | 58,300 | (-100) |
| मुंबई | 58,050 | 58,150 | (-100) |
| चेन्नई | 58,500 | 58,700 | (-200) |
| कोलकाता | 58,050 | 58,150 | (-100) |
| हैदराबाद | 58,050 | 58,150 | (-100) |
| बेंगलुरु | 58,050 | 58,150 | (-100) |
| पुणे | 58,050 | 58,150 | (-100) |
| अहमदाबाद | 58,100 | 58,200 | (-100) |
| लखनऊ | 58,200 | 58,300 | (-100) |
| भोपाल | 58,100 | 58,200 | (-100) |
| इंदौर | 58,100 | 58,200 | (-100) |
| रायपुर | 58,780 | 58,880 | (-100) |
| बिलासपुर | 58,780 | 58,880 | (-100) |
| चंडीगढ़ | 58,200 | 58,300 | (-100) |
| जयपुर | 58,200 | 58,300 | (-100) |
| पटना | 58,100 | 58,200 | (-100) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
