A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Salil Kapoor Suicide: देश की मशहूर साइकिल कंपनी रही एटलस साइकिल्स के पूर्व प्रेसिडेंट सलिल कपूर ने मंगलवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे 65 वर्ष के थे, इन दिनों दिल्ली के लुटियन एरिया स्थित अपने तीन मंजिला घर में रहते थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कपूर का शव उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून में लथपथ मिला। परिवार के सदस्यों ने पूजा वाले कमरे के पास कपूर का शव देखा और तुरंत उन्हें AIIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने कहा- सुसाइड नोट में 5 लोगों पर आरोप लगाए
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान समेत अहम सबूत जुटाए हैं। सलिल कपूर के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कपूर ने चार से पांच लोगों के नाम लिखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग उन्हें "शारीरिक, मानसिक और टेलीफोनिक" रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस इस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

2015 में गिरफ्तार हुए थे सलिल, भाभी ने इसी घर में फांसी लगाई 

  • सलील कपूर को 2015 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया था, जब वह 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के दो मामलों में वांछित थे। ये मामले डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे।
  • 2020 में कपूर की भाभी नताशा कपूर ने भी इसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नताशा कपूर ने कोलकाता से लौटने के बाद यह कदम उठाया था और एक नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अब और जी नहीं सकतीं। उनके पति संजय कपूर एटलस साइकिल्स के ज्वाइंट प्रेसिडेंट थे।