Forbes World Billionaires List 2024: दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट  (Forbes 2024 List) सामने आ गई है। इस लिस्ट में 200 भारतीयों को जगह मिली है। जबकि पिछले साल तक यह संख्या 169 थी। इन भारतीयों की कुल संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है। पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। 2023 की लिस्ट में शामिल भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति 675 अरब डॉलर थी। 

एशिया के नंबर वन अमीर मुकेश अंबानी
फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया में नंबर वन अमीर उद्योगपति हैं। उनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई। जिससे वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए। मुकेश अंबानी ने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, वह भारत और एशिया दोनों के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

सावित्री जिंदल, भाजपा नेता नवीन जिंदल की मां हैं। वह ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। इस समय उनकी उम्र 84 साल है। हाल ही में उन्होंने भाजपा जॉइन की है। 

सावित्री जिंदल ने 2 पायदान ऊपर लगाई छलांग
गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 36.8 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। कुल मिलाकर सूची में वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बनी हुई हैं, जो एक साल पहले छठे स्थान से बढ़कर अब भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 33.5 बिलियन डॉलर है।

इस सूची में 25 नए भारतीय अरबपति शामिल हैं। इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं। इस बीच, बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री को इस बार लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर

अमीर शख्सियत कुल संपत्ति
मुकेश अंबानी $116 बिलियन
गौतम अडानी $84 बिलियन
शिव नादर $36.9 बिलियन
सावित्री जिंदल $33.5 बिलियन
दिलीप सांघवी $26.7 बिलियन
साइरस पूनावाला $21.3 बिलियन
कुशल पाल सिंह $20.9 बिलियन
कुमार बिड़ला $19.7 बिलियन
राधाकिशन दमानी $17.6 बिलियन
लक्ष्मी मित्तल $16.4 बिलियन

कौन है दुनिया का सबसे अमीर शख्स?
फोर्ब्स की सूची में फ्रांस के बर्नार्ड अनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उन्हें सूची में नंबर एक पर रखा गया है। उनकी कुल संपत्ति 233 बिलियन डॉलर है। टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक और अमेरिकी एलन मस्क को झटका लगा है। वे अब दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 195 बिलियन डॉलर बताई गई है। 

Bernard Arnault

तीसरे नंबर पर कौन सबसे अमीर?
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 194 बिलियन डॉलर है। चौथे नंबर पर मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग, 5वें नंबर पर ऑरिकल कंपनी की मालकिन लैरी एलिसन, 6ठे नंबर पर वॉरेन बफेट हैं। 

बिल गेट्स को मिला 7वां नंबर
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स 128 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 7वें नंबर पर हैं। 8वें नंबर स्टीव बाल्मर हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 बिलियन डॉलर है। भारत के मुकेश अंबानी 116 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 9वें नंबर पर हैं। जबकि 10वें नंबर पर अल्फाबेट के सीईओ लैरी पेज हैं। उनके पास 114 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।