haribhoomi hindi news
Gold-Silver Price Today : गुरुवार को सोना-चांदी के ताजा भाव जारी किए गए। इसमें सोना कुछ हद तक सस्ता हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई।

Gold-Silver Price Today : भारतीय सराफा बाजार में आज सुबह से सोने की कीमतों में कमी आई। जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई। सोने का 24 कैरेट का भाव 61454 रुपए है। वहीं शुद्ध चांदी का भाव 69 हजार प्रति किलो से अधिक है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार शाम 24 कैरेट सोने का भाव 61590 रुपए था। यह गुरुवार सुबह सस्ता होकर 61454 हो गया। लेकिन चांदी इसका उलट महंगी हो गई। चांदी प्रति किलो 741 रुपए महंगी हो गई। 

आज 22 कैरेट सोने का भाव 
ibjarates.com के मुताबिक, आज गुरुवार 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61208 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 56292 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 46091 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 35951 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 

कैसे पता करें सोना-चांदी का भाव 
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में ही आपको SMS आएगा। इसके जरिए रेट पता चल जाएगा। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सुबह शाम के भाव पता कर सकते हैं। 

7