Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस सुटकेस को नहीं पकड़ने की होगी जरूरत, आप के पीछे-पीछे चलेगा अपने आप, जानें इसके बारे में

आज के समय में टेक्नोलॉजी ने बहुत तरक्की की है, इसके साथ ही टेक्नोलॉजी ने लोगों की लाइफ को काफी आसान बना दिया है। इसके साथ ही अमेरिका की एक कंपनी एक ऐसा सुटकेस लेकर आई है, जो कि अपने आप चलता है।

इस सुटकेस को नहीं पकड़ने की होगी जरूरत, आप के पीछे-पीछे चलेगा अपने आप, जानें इसके बारे में
X

आज के समय में टेक्नोलॉजी ने बहुत तरक्की की है, इसके साथ ही टेक्नोलॉजी ने लोगों की लाइफ को काफी आसान बना दिया है। इसके साथ ही अमेरिका की एक कंपनी एक ऐसा सुटकेस लेकर आई है, जो कि अपने आप चलता है और लोग इस सुटकेस को खुद चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

साथ ही कंपनी ने इस सुटकेस में कई खास फीचर्स दिए है, जिनकी मदद से लोगों को इसको चलाने और उठाने की जरूर नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं इसके बारे में....

ये भी पढ़े: IRCTC App से टिकट बुक करने के बाद ऐसे बदलें बोर्डिंग स्टेशन, फॉलो करें ये 7 टिप्स

Travelmate Fully Autonomous Suitcase के फीचर्स

कंपनी ने इस सूटकेस में कई खास फीचर्स दिए हैं, जिसकी मदद से लोग इस सूटकेस को आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही लोगों को इस सुटकेस को खुद चलाना नहीं पड़ता है। कंपनी ने इस सुटकेस में ब्लूटूथ दिया है, जिसकी मदद से इस सुटकेस के मालिक आसानी से इसके साथ कनेक्ट रहते है।

वहीं यह फीचर इस सुटकेस को अपने मालिक के साथ लंबे समय तक कनेक्ट रहता है।

इसके साथ ही कंपनी ने इस सुटकेस की सुरक्षा के लिए ब्लूटूथ एनेब्लड लॉक सिस्टम दिया है, इसकी मदद से सिर्फ इसका मालिक ही इस लॉक को खोल सकता है। अगर कोई और इस सुटकेस को खोलने की कोशिश करता है, तो यह सुटकेस अपने मालिक को इसकी जानकारी दे देता है।

कंपनी ने इस सुटकेस में यूएसबी 3.0 दी है। कंपनी ने इस सुटकेस में वायर लैस टेक्नोलॉजी दी है, जिसकी मदद से यह सुटकेस आसानी से चार्ज हो जाता है। साथ ही इसकी बैटरी आसानी से निकल जाती है। इतना ही नहीं यूएसबी की मदद से इस सुटकेस को आसानी से चार्ज कर सकते है।

कंपनी ने इस सुटकेस में एलईडी लाइट्स दी हैं। जिसकी मदद से इसके मालिक को इसकी बैटरी की जानकारी आसानी से मिल जाती है।

ये भी पढ़े: Reliance जल्द Hathway का कर सकता हैं अधिग्रहण, बढ़ा सकता हैं अपना नेटवर्क, जानें इसके बारे में

कंपनी ने इस सुटकेस में जीपीएस की सिस्टम दिया है। इस सिस्टम की मदद से यह सुटकेस आसानी से अपनी जानकारी अपने मालिक को देता है और साथ ही इस सुटकेस की चिप को निकाल सकते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story