Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फोन में ये सेटिंग बदलने के बाद खोने या चोरी होने पर पकड़ा जाएगा फोन

आज के समय में फोन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो गया है, या ये कहे ही अब लोगों की आधारभूत जरूरतों फोन शामिल हो गया है। इस छोटे से फोन में लोग अपने सभी जरूरी काम करते है और साथ ही ऑफिशियल वर्क भी करते है।

फोन में ये सेटिंग बदलने के बाद खोने या चोरी होने पर पकड़ा जाएगा फोन
X

आज के समय में फोन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा हो गया है, या ये कहे ही अब लोगों की आधारभूत जरूरतों फोन शामिल हो गया है। इस छोटे से फोन में लोग अपने सभी जरूरी काम करते है और साथ ही ऑफिशियल वर्क भी करते है।

दूसरी तरफ लोग इन फोन में पर्सनल जानकारी भी रखते है और जरूरत की चीजों को स्टोर करके रखते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फोन गुम या चोरी हो जाने पर लोगों की जरूरी फाइल्स, डॉक्यूमेंट के साथ फोटो तक चली जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

2019 Toyota Camry Hybrid भारत में हुई लॉन्च, जानिेए इसकी कीमत से लेकर फीचर तक

ऐसे कई बार पर्सनल जानकारी लीक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे आप फोन खो जानें या फिर गुम हो जानें से पहले अपने फोन में ये सेटिंग जरूर करें, बहुत काम आएगी। आइए जानते है इसके बारे में....

ये सेटिंग करना है बेहद जरूरी

1. सबसे पहले आप अपने फोन की सेटिंग में जाएं और सिक्योरिटी के ऑप्शन में एंटर करें।

2. इतना करने के बाद आपको डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर या एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का ऑप्शन मिलेगा, जिसको एक्टिवेट करना होगा।

Motorola Razr फोन की होगी वापसी, कीमत 1 लाख, ये हैं पांच खूबियां

3. जब यह फीचर ऑन हो जाएगा, तो आप किसी दूसरे फोन पर अपने फोन के अकाउंट को लॉगइन करके अपनी जानकारी डिलीट कर सकते है।

दूसरा तरीका

इसके लिए आप अपने फोन में Find My Device ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस ऐप की मदद से आप आसानी से अपने खोए या चोरी हुए फोन को में जाकर डिलीट कर सकते है। इसके साथ ही आप अपने फोन को लॉक के साथ पासवर्ड चेंज कर सकते है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story