अगर Keyboard हो जाए खराब तो घबराने की बात नहीं, इसकी मदद से कर पाएंगे टाइपिंग
कभी काबार ऐसा होता हैं कि लैपटॉप या कम्प्यूटर का कीबोर्ड खराब हो जाता हैं, तो यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती हैं। अगर यूजर ऐसे में कोई जरूरी काम कर रहा हैं और तभी कीबोर्ड खराब हो जाए तो यूजर्स को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।

कभी काबार ऐसा होता हैं कि लैपटॉप या कम्प्यूटर का कीबोर्ड खराब हो जाता हैं, तो यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती हैं। अगर यूजर ऐसे में कोई जरूरी काम कर रहा हैं और तभी कीबोर्ड खराब हो जाए तो यूजर्स को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।
ऐसे कंप्यूटर या लैपटॉप में पहले से ही ऑनस्क्रीन कीबोर्ड मौजूद होता है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में......
ये भी पढ़े: Amazon पर Oneplus 6T स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
ऐसे करें ऑनस्क्रीन कीबोर्ड यूज
1. यूजर्स को इस कीबोर्ड को ऑनस्क्रीन लाने के लिए सबसे पहले स्टार्ट मेन्यू पर जाकर टैप करना होगा। इसके बात यूजर्स को प्रोग्राम में जाना होगा।
2. इसके बाद यूजर्स को एक विंडो में वर्चुअल कीबोर्ड दिखाई देगा। इसके बाद यूजर्स को इसपर टैप करके ओपन करना होगा।
3. इसके बाद यह कीबोर्ड स्क्रीन दिखने लगेगा और इसके बाद यूजर्स आसानी से कंप्यूटर या लैपटॉप पर जा कर टाइपिंग कर सकते है।
अगर यूजर्स का माउस भी खराब हो जाए तो, तब भी यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इसके साथ ही ऑनस्क्रीन कीबोर्ड पर इस परेशानी का हल है। अगर यूजर्स के साथ ऐसा होता हैं तो यूजर्स को माउस के कर्सर को कीबोर्ड के किसी भी एक अक्षर पर ले जाकर रखना होगा।
इसके बाद कुछ समय के लिए उसपर छोड़ देना पड़ेगा। लेकिन ऐसा करने के लिए यूजर्स को कीबोर्ड की सेटिंग में बदलाव करने पड़ेंगे।
ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में नीचे की तरफ दिए गए ‘ऑप्शन’ पर यूजर्स को टैप करना होगा। इसके बाद वहां एक नई विंडो स्क्रीन ओपन होगी। इसमें चौथे नंबर पर ‘हॉवर ओवर कीज’ का विकल्प होगा, उस पर टैप करना होगा।
इसके बाद यूजर्स को इसमें समय चुनने का ऑप्शन दिखाई देगा। वह समय हैं, जिसमें यूजर्स माउस को किसी अक्षर पर रखने से वह खुद ब-खुद टाइप हो जाएगा। इसके साथ ही इसको कम या ज्यादा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए यूजर्स के माउस का राइट किल्क करना होगा।
बता दें कि इस कीबोर्ड की अपनी एक सीमा हैं। इसके लिए क्रोम एक्सटेंसन ने लॉयस नोट एलएल स्पीच मेसेंज भेजने में मदद करती है। इसमें यूजर्स आसानी से बोल कर भी टाइप कर सकता हैं।
ये भी पढ़े: अगर करना हैं Aadhaar से Paytm अकाउंट को डी-लिंक, बस आख बंद करके फॉलो करे आसान स्टेप्स
इसके साथ ही इस फीचर को वेब क्रोम ब्राउजर में से शामिल कर सकते हैं। अगर यूजर्स को इसको इस्तेमाल करना है तो सबसे पहले यूजर्स को बाई ओर दिए गए ऐप के ऑप्शन को चुनना है। इसके बाद यूजर्स को इसपर टैप करना है। इसके बाद एक वॉयस नोट आएगा, जिसपर टैप करने के बाद इस्तेमाल कर सकते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App