Electric MPV: विनफास्ट ने अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी VinFast VF MPV 7 के लिए कुछ समय पहले ही बुकिंग भी शुरू कर दी थी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV के साथ होगा।

Electric MPV: वाहन निर्माता Vinfast की ओर से भारत में नई इलेक्‍ट्रिक गाड़ी के तौर पर Vinfast VF MPV 7 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से किस गाड़ी में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Vinfast VF MPV 7
विनफास्‍ट की ओर से भारतीय बाजार में नई एमपीवी के तौर पर वीएफ एमपीवी 7 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के लिए कुछ समय पहले ही बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी।

क्‍या है खासियत
निर्माता की ओर से एमपीवी7 ईवी को कई तरह की खासियत के साथ लॉन्‍च किया गया है। जिसमें लेदर सीट, कीलेस एंट्री, 19 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइट्स, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, चार स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी दमदार बैटरी
विनफास्‍ट की ओर से इस एमपीवी में 60.13 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद करीब 450 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें लगी मोटर से 204 हॉर्स पावर और 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एमपीवी को भारत में 24.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके साथ ही 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग भी दी जा रही है।

किनसे होगा मुकाबला
विनफास्‍ट की ओर से सात सीटों वाली नई एमपीवी को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV के साथ होगा।

(मंजू कुमारी)