Price Hike: ऑफ-रोडिंग SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली महिंद्रा की पॉपुलर SUV महिंद्रा थार अब महंगी हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमतों में करीब 2.5% तक की बढ़ोतरी की है, जिससे अलग-अलग वेरिएंट्स पर 43,500 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ ग्राहकों को उठाना पड़ेगा। नई कीमतें 6 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं।
कौन सा वेरिएंट कितना महंगा?
खास बात यह है कि थार के बेस मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका बेस वेरिएंट (AXT 2WD 1.5L डीजल) अभी भी 9.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, टॉप मॉडल्स की कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।
- LXT 4WD 2.2L डीजल AT वेरिएंट में सबसे ज्यादा 43,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसकी नई कीमत 17.62 लाख रुपये हो गई है।
- LXT 4WD 2.0L पेट्रोल AT अब 16.86 लाख रुपये का हो गया है, जिसमें 41,500 रुपये का इजाफा हुआ है।
- 2WD मॉडल्स में भी करीब 30,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
फीचर्स और अपडेट्स
महिंद्रा थार को हाल ही में कई अपडेट्स भी मिले हैं, जिनमें नया फ्रंट ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर और नए कलर ऑप्शन शामिल हैं। केबिन में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस SUV में 1.5L डीजल, 2.2L डीजल और 2.0L पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। साथ ही 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है, जो इसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता प्रदान करता है। कीमत बढ़ने के बावजूद महिंद्रा थार अभी भी अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर और दमदार ऑफ-रोड SUV बनी हुई है।
(मंजू कुमारी)







