Upcoming EV: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहकों का रुझान भी लगातार इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra का मजबूत दबदबा देखने को मिल रहा है। खासतौर पर टाटा मोटर्स अब 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को और विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी इस साल कम से कम तीन नई EV लॉन्च करने जा रही है, जिनमें एक स्पोर्टी SUV, एक अपडेटेड हैचबैक और एक प्रीमियम स्पोर्टबैक शामिल होगी।
Tata Sierra EV
टाटा अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। Tata Sierra EV को 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल–जून) में लॉन्च किया जा सकता है। यह SUV Tata Curvv EV और Tata Harrier EV के बीच प्लेस होगी। इसमें सिंगल मोटर (RWD) और डुअल मोटर (AWD) ऑप्शन मिल सकते हैं। 65 kWh बैटरी के साथ इसकी रेंज 500 किमी से ज्यादा हो सकती है। साथ ही V2V और V2L जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे, जो इसे फैमिली यूज के लिए प्रैक्टिकल बनाते हैं।
Tata Tiago EV Facelift
एंट्री-लेवल सेगमेंट में Tata Tiago EV का फेसलिफ्ट वर्जन 2026 की तीसरी तिमाही, यानी दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड हेडलैम्प और बंपर, नए अलॉय व्हील्स और इंटीरियर में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही बड़ी बैटरी का विकल्प भी जोड़ा जा सकता है। फिलहाल यह 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी के साथ 223 से 293 किमी तक की रेंज देती है।
Tata Avinya EV
प्रीमियम सेगमेंट में Tata Avinya EV एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है। इसे पहली बार Auto Expo 2023 में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। यह Gen 3 EV प्लेटफॉर्म और Jaguar Land Rover की EMA टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। इसमें AWD सिस्टम और 600 किमी से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग 2026 के अंत तक हो सकती है।
कुल मिलाकर, टाटा मोटर्स की ये तीनों नई इलेक्ट्रिक कारें भारतीय EV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है।
(मंजू कुमारी)










