Affordable Cars: भारतीय बाजार में अब कई कंपनियां अपनी एंट्री-लेवल कारों को अपडेटेड फीचर्स से लैस बना रही हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार, इनमें फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ शामिल किया गया है।

Affordable Cars: भारतीय ग्राहक आजकल कार खरीदते समय फीचर्स को बहुत महत्व दे रहे हैं। खासकर सनरूफ अब एक प्रीमियम फीचर से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर डिमांड में आ चुका है। भले ही भारत के मौसम में इसका उपयोग सीमित माना जाता हो, लेकिन खरीदारी के फैसले पर इसका असर साफ दिखता है। यही वजह है कि अब कई कंपनियां अपनी एंट्री-लेवल कारों में भी फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ देने लगी हैं। आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारों के बारे में।

1. Hyundai i20
फिलहाल यह भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार है। इसके सनरूफ वेरिएंट की कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मैग्ना से ऊपर के वेरिएंट्स — स्पोर्ट्ज़ (O), एस्टा और उनके नाइट एडिशन — में यह फीचर उपलब्ध है।

2. Hyundai Exter
यह देश की दूसरी सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार है। इसकी शुरुआती कीमत 7.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। S+ से लेकर SX (O) कनेक्ट नाइट जैसे कई वेरिएंट्स में सनरूफ का विकल्प मिलता है।

3. Tata Nexon
देश की बेस्ट-सेलिंग SUVs में शामिल नेक्सॉन के स्मार्ट+ S से लेकर फियरलेस+ PS वेरिएंट्स में सनरूफ मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 8.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

4. Tata Punch
शहरी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय इस माइक्रो-SUV के प्योर+ S, एडवेंचर S और अकंप्लिश्ड+ S वेरिएंट्स में सनरूफ मिलता है। कीमत 7.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

5. Tata Altroz
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मजबूत दावेदार अल्ट्रोज के प्योर S से अकंप्लिश्ड+ S वेरिएंट्स में सनरूफ का विकल्प मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 7.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

(मंजू कुमारी)