Tata Nano EV: गरीबों के लिए कार का सपना पूरा करेंगे टाटा, Tata Nano EV में मिलेंगे आकर्षक फीचर्स, जानिए

Tata Nano EV
X
Tata Nano EV
Tata Nano EV: टाटा नैनो अफोर्डेबल ईवी सेगमेंट में टाटा की सबसे सस्ती कार होगी। फिलहाल कंपनी की हैचबैक कार टियागो (Tata Tiago EV) और SUV नेक्सन (Tata Nexon EV) भी धूम मचा रही हैं।

(मंजू कुमारी)
Tata Nano EV: देश में इलेक्ट्रिक कारों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल की सवारी कर पेट्रोल-डीजल का खर्च बचाना चाहते हैं तो टाटा मोटर्स आपके लिए शानदार विकल्प लेकर आई है। टाटा की सबसे सस्ती और छोटी टाटा नैनो ईवी (Tata Nano EV) का भारतीय बाजार में बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने इसे मिडिल क्लास की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉडीफाई कर रही है। फिलहाल, अफोर्डेबल ईवी सेगमेंट में टाटा की हैचबैक कार टियागो (Tata Tiago EV) और SUV नेक्सन (Tata Nexon EV) भी धूम मचा रही हैं।

अभी 8 लाख रुपए से शुरू हो रही टियागो
टाटा भारत में किफायती ईवी के लिए अग्रणी ब्रांड है। इसके एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक व्हीकल टियागो की शुरुआत 8 से 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से हो रही है, लेकिन यह कीमत कुछ हद तक ज्यादा है। इसीलिए ईवी गाड़ियों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए टियागो से भी ज्यादा सस्ती कार की मांग बढ़ रही है। ऐसे में टाटा नैनो (Tata Nano) ईवी लवर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है।

टाटा नैनो ने खींचा था दुनियाभर का ध्यान
टाटा ने 2008 में महज एक लाख रुपए कीमत में नैनो कार बाजार में उतारी थी, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा। हालांकि, लंबे संघर्ष और चुनौतियों के चलते कंपनी को 2018 में टाटा नैनो का प्रोडक्शन बंद करना पड़ा था। जिसके बाद टाटा ने नैनो कार के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम शुरू किया। वर्ष 2015 में टाटा नैनो को लेकर कंपनी ने कुछ कंपनियों के साथ समझौते भी किए। जिसके बाद टाटा ने फ्लीट पर्पज से कुछ नैनो ईवी का प्रोडक्शन भी किया, लेकिन अभी इसका व्यापक रूप से मार्केट में उतरना बाकी है।

क्या सिर्फ 6 लाख रुपए में मिलेगी टाटा नैनो
टाटा नैनो ईवी को ज्यादा किफायती बनाने पर काम जारी है। 2022 में एक कंपनी इलेक्ट्रा ईवी ने टाटा नैनो में एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को फिर से लगाया था। 2024 की शुरुआत में टाटा और एमजी मोटर ने बैटरी उपकरणों की लागत में कमी आने पर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के रेट घटाए थे। अभी भारत में एमजी कॉमेट ईवी सबसे सस्ती है, जो 7 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि टियागो ईवी की कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। ऐसे में टाटा नैनो ईवी के लिए करीब 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) प्राइस फिक्स किए जाने की संभावना है।

Tata Nano EV के क्या होंगे फीचर्स?
Tata Nano EV में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग AC, फ्रंट पावर विंडो, ब्लूटूथ, मल्टी इनफॉर्मेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, टच स्क्रीन डिस्प्ले, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

Tata Nano EV में बैटरी और रेंज क्या होगी?
इसे शहरी जरूरतों को केंद्रित कर बनाया जा रहा है। शहर के अंदर 200-220 किमी की रेंज पर्याप्त होगी। कार के डिजाइन को हल्का रखा जाएगा। इसमें एक छोटी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 15.5 से 20 KWH का लिथियम आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। इसके अलावा बैटरी के साथ दो चार्जिंग ऑप्शन भी दिए जाएंगे, जो कि 15A कैपेसिटी वाला एक होम चार्जर और दूसरा DC फास्ट चार्जर दिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story