रेनो की नई कॉम्पैक्ट SUV ‘Bridger’ जल्द होगी लॉन्च, टर्बो इंजन से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

05 Mar 2026

नई रेनो ब्रिजर को खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है

कंपनी इसका कॉन्सेप्ट मॉडल 10 मार्च को पेश करेगी, इसके जरिए आने वाली SUV के डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिलेगी

यह SUV 4 मीटर से छोटी होगी, जिससे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाना और पार्क करना आसान रहेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मस्कुलर फ्रंट ग्रिल, उभरे हुए व्हील आर्च और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकती है

कंपनी का दावा है कि साइज छोटा होने के बावजूद केबिन को स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया जाएगा ताकि लेगरूम और हेडरूम पर्याप्त मिल सके

इसमें कंपनी का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो अच्छी पावर और संतुलित माइलेज देने में सक्षम होगा

इस SUV में 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और ESC जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं

लॉन्च के बाद नई रेनो ब्रिजर का मुकाबला भारत में  Maruti Suzuki Jimny और Mahindra Thar जैसी कारो से है