04 Mar 2026
KTM इंडिया ने KTM RC 160, KTM 200 Duke और KTM 250 Duke को नए और आकर्षक कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया है
खास बात यह है कि कंपनी ने इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन नए पेंट थीम्स की वजह से इनका लुक पहले से ज्यादा शार्प, प्रीमियम और यूथ-ओरिएंटेड हो गया है
KTM ने अपने पोर्टफोलियो में विजुअल रिफ्रेश करते हुए तीन पॉपुलर मॉडल्स को नए कलर में लॉन्च किया है
RC 160 अब तीन पेंट फिनिश में उपलब्ध है, जिससे इसका रेसिंग DNA और उभरकर सामने आता है
इसको सिरेमिक व्हाइट मैट, इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज मैट और डार्क थीम है इसमें 164.2cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है
250 Duke को ‘मेटैलिक सिल्वर’ और ‘स्लेट ग्रे’ जैसे फ्रेश कलर मिले हैं और इसमें 249.7cc इंजन है और इसकी कीमत 2.13 लाख रुपये है
200 Duke अब ‘अटलांटिक ब्लू’ रंग में भी उपलब्ध है, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है और इसमें 199.5cc इंजन मिलता है