Logo
Studds Helmet: स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड ने नए हेलमेट्स में एनर्जी इम्पैक्ट रेसिस्टेंट थर्मोप्लास्टिक (EIRT) शेल का इस्लेमाल किया है, जो बेहतर सुरक्षा और टिकाऊपन प्रदान करता है।

Studds Helmet: भारत में हर महीने बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें दोपहिया वाहन सवार सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इन हादसों में गंभीर चोट लगने का एक बड़ा कारण हेलमेट का इस्तेमाल न करना या खराब गुणवत्ता का हेलमेट पहनना भी होता है। ऐसे में सुरक्षित और प्रमाणित हेलमेट का उपयोग बेहद जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हेलमेट निर्माता स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (Studds Accessories Limited) के प्रीमियम ब्रांड SMK ने भारतीय बाजार में दो नई हेलमेट सीरीज SMK Nova Solid और Nova Track लॉन्च की हैं।

नई सीरीज में क्या है खास
कंपनी ने इन दोनों नई सीरीज को प्रीमियम फुल-फेस हेलमेट सेगमेंट में पेश किया है। Nova Solid और Nova Track हेलमेट सात अलग-अलग डिजाइन विकल्पों में उपलब्ध हैं। इन्हें XS, S, M, L, XL और XXL साइज के साथ पेश किया गया है। साथ ही ग्राहकों को ग्लॉस और मैट फिनिश का विकल्प भी मिलता है, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार हेलमेट चुन सकते हैं।

सुरक्षा के मामले में कितने मजबूत
इन हेलमेट्स में एनर्जी इम्पैक्ट रेसिस्टेंट थर्मोप्लास्टिक (EIRT) शेल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर सुरक्षा और टिकाऊपन प्रदान करता है। इसके अलावा मल्टी-डेंसिटी EPS लाइनर प्रभाव की ऊर्जा को सोखकर सिर को सुरक्षित रखने में मदद करता है। ये हेलमेट ECE 22.06, DOT और ISI जैसे अंतरराष्ट्रीय और भारतीय सुरक्षा मानकों के साथ आते हैं, जिससे राइडर्स को अतिरिक्त भरोसा मिलता है।

कंपनी ने क्या कहा? 
स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ भूषण खुराना ने बताया कि आज के भारतीय राइडर्स सुरक्षा और आधुनिक डिजाइन को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। Nova सीरीज के जरिए कंपनी प्रीमियम हेलमेट सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है, जिसमें वैश्विक स्तर की सुरक्षा और आकर्षक डिजाइन का बेहतरीन संतुलन मिलता है।

कितना है हेलमेट का प्राइस?
कीमत की बात करें तो SMK Nova Solid सीरीज को करीब 4000 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि Nova Track सीरीज की कीमत लगभग 4300 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर ये हेलमेट प्रीमियम सुरक्षा और स्टाइल का अच्छा विकल्प बनकर सामने आते हैं।

(मंजू कुमारी)

5379487