Renault Duster: फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो ने भारत में लोकप्रिय SUV Renault Duster की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम एक्सपीरियंस देने पर फोकस कर रही है।

Renault Duster: रेनॉल्ट इंडिया ने भारत में नई  रेनो डस्टर की डिलीवरी ऑफिशियली शुरू कर दी है। लंबे इंतजार के बाद ग्राहकों को यह लोकप्रिय मिड-साइज SUV मिलने लगी है। इसी खास मौके पर कंपनी ने Chennai के माउंट रोड पर अपना नया ‘R स्टोर’ भी लॉन्च किया, जो ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

पहली डिलीवरी बनी खास
नई Duster की पहली डिलीवरी को यादगार बनाने के लिए Francois Provost और Stephane Deblaise खुद मौजूद रहे। उन्होंने चेन्नई के प्रसिद्ध डॉक्टर अर्थनारी मणिकवासगम को SUV की चाबी सौंपी। यह पल Renault के लिए भारत में एक नए अध्याय की शुरुआत जैसा माना जा रहा है।

नया R स्टोर: प्रीमियम अनुभव
चेन्नई का नया R स्टोर करीब 4,500 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें 3,000 वर्ग फुट का डिस्प्ले एरिया शामिल है। यहां एक साथ 5 गाड़ियों को प्रदर्शित किया जा सकता है। ग्राहकों के लिए एक खास डिलीवरी बे भी बनाया गया है, जिससे कार लेने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। यह स्टोर आधुनिक डिजाइन और ग्राहक-केंद्रित सुविधाओं से लैस है।

शोरूम नेटवर्क का विस्तार
यह चेन्नई में दूसरा R स्टोर है और इसके साथ देश में ऐसे स्टोर्स की संख्या 11 हो गई है। कंपनी की योजना 2026 के अंत तक पूरे भारत में 70 R स्टोर खोलने की है। इसके अलावा Renault के पास पहले से 350 से ज्यादा सेल्स टचपॉइंट मौजूद हैं, जिससे इसकी पहुंच और मजबूत होती है।

बिक्री में जबरदस्त उछाल
नई डस्टर के साथ-साथ Renault Kiger और Renault Triber की मजबूत मांग के चलते मार्च 2026 में Renault की बिक्री में 77% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ‘Renault Forever’ प्रोग्राम के तहत 7 साल या 1.5 लाख किमी तक की वारंटी भी दे रही है। कुल मिलाकर, नई डस्टर की वापसी और नेटवर्क विस्तार के साथ रेनो की पकड़ और मजबूत हुई है।

(मंजू कुमारी)