Kia India Roadmap: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी Kia ने भारत के लिए अपना नया लॉन्ग-टर्म रोडमैप तैयार कर लिया है, जिसमें हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर खास फोकस रहेगा। 2026 के CEO Investor Day में कंपनी ने पुष्टि की कि वह 2030 तक भारत में 10 नए मॉडल लॉन्च करेगी, जिनमें से कम से कम 8 इलेक्ट्रिफाइड (EV/Hybrid) होंगे।
Kia Sorento Hybrid: नया प्रीमियम SUV
इस प्लान में सबसे खास नाम Kia Sorento का है, जो भारत में नया मॉडल होगा और कंपनी के पोर्टफोलियो में Kia Seltos से ऊपर पोजिशन किया जाएगा। यह तीन-रो SUV होगी, जिसमें ग्लोबल मार्केट में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो करीब 224 bhp पावर जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसकी लंबाई 4.8 मीटर से ज्यादा होगी, जिससे बेहतर स्पेस मिलेगा।
Kia Carnival Hybrid: ज्यादा माइलेज, वही लग्जरी
किआ कार्निवल का हाइब्रिड वर्जन भी भारत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल यह भारत में डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसका 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल + इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड वर्जन भी मिलता है। इससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी की उम्मीद है, जबकि फीचर्स और लेआउट लगभग समान रहेंगे।
Kia Syros EV: 490KM रेंज वाली नई EV
कंपनी Kia Syros EV को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई इस EV में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं, जो 490 किमी तक की रेंज दे सकते हैं। इसका डिजाइन बॉक्सी और टॉलबॉय स्टाइल का होगा।
बड़ा सेल्स टारगेट
किआ का लक्ष्य 2030 तक 4.1 लाख यूनिट सालाना बिक्री और करीब 7.6% मार्केट शेयर हासिल करना है। इसके लिए कंपनी अपने डीलर नेटवर्क को 800 आउटलेट्स तक बढ़ाने की योजना बना रही है। कुल मिलाकर, किआ का यह रोडमैप भारत में EV और हाइब्रिड सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
(मंजू कुमारी)