JSW SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया खिलाड़ी एंट्री करने जा रहा है। स्टील और इंडस्ट्रियल सेक्टर में मजबूत पहचान रखने वाला JSW Group अब पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली एसयूवी की झलक दिखाकर बाजार में हलचल बढ़ा दी है।
पहली SUV की झलक जारी
JSW मोटर्स की ओर से जारी किए गए एक विज्ञापन में नई एसयूवी की पहली झलक देखने को मिली है। यह विज्ञापन मुख्य रूप से डीलर पार्टनर्स के लिए जारी किया गया है, जिसमें उन्हें कंपनी के रिटेल नेटवर्क से जुड़ने का आमंत्रण दिया गया है। इससे साफ है कि कंपनी भारत में अपने डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार की तैयारी कर रही है।
कौन सी SUV हो सकती है लॉन्च?
हालांकि, अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर मॉडल का नाम साझा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि JSW अपनी पहली एसयूवी के रूप में Jetour T2 iDM को भारतीय बाजार में उतार सकती है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है, जो मॉडर्न डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
संभावित फीचर्स और पावरट्रेन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एसयूवी पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों विकल्पों में आ सकती है। इसमें 26.7 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे करीब 139 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक रेंज मिलने की उम्मीद है। इंजन विकल्पों में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (154 बीएचपी और 220 एनएम टॉर्क) और 2.0 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन (221 बीएचपी और 390 एनएम टॉर्क) शामिल हो सकते हैं।
चेरी के साथ साझेदारी
JSW ने इस प्रोजेक्ट के लिए चीन की ऑटो निर्माता Chery के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत नई प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी को भारत में पेश किया जा सकता है।
महाराष्ट्र में होगी गाड़ी की मैन्यूफ्रेक्चरिंग
कंपनी इस एसयूवी की मैन्यूफ्रेक्चरिंग महाराष्ट्र के संभाजी नगर में स्थापित किए जा रहे प्लांट में करने की योजना बना रही है। इससे ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा मिलेगा।
(मंजू कुमारी)