Creta SUV Price Hike: हुंडई मोटर इंडिया ने 1 अप्रैल से सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा SUV को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 0.87% तक की बढ़ोतरी की है। देखें वैरियंट वाइज न्यू प्राइस लिस्ट-
(मंजू कुमारी)
ऐसे में आप क्रेटा खरीदने जा रहे हैं तब हम आपको इसके सभी वैरिएंट की नई कीमतें बता रहे हैं। साथ ही, पुरानी कीमत की तुलना में ये किनती महंगी हो गई है, इस बात को भी देखिए।
हुंडई की नई क्रेटा बोल्ड स्टांस और हेड-टर्नर डिजाइन पेश करती है। जिसमें रेडिएटर ग्रिल और अपराइट हुड डिजाइन के साथ शानदार फ्रंट लुक मिल रहा है। Hyundai CRETA 7 वेरिएंट में उपलब्ध होगी और 6 मोनो-टोन कलर- रोबस्ट एमराल्ड पर्ल (नया), फ़ायरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और 1 डुअल-टोन कलर में मिलेगी। साथ ही इसका ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट मॉडल भी उपलब्ध है।
नई हुंडई क्रेटा के फीचर्स
- आकर्षक कंट्रोल मोड (बर्फ, कीचड़, रेत)
- इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट और क्लस्टर स्क्रीन
- ब्लैक ग्लॉस फ्रंट रियर स्किड प्लेट
- पाइपिंग के साथ सभी नई प्रीमियम सीट
- आरामदायक एम्बर एन्वायरमेंट लाइट
- ड्यूल टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम से लैस