Mercedes-Benz V-Class: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका शानदार तोहफा है, जो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को दिया है। हार्दिक ने हाल ही में Mercedes-Benz V-Class लग्जरी एमपीवी गिफ्ट की है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी सामने आई है।
लग्जरी गिफ्ट ने खींचा ध्यान
भारत में हाल ही में लॉन्च हुई Mercedes-Benz V-Class की शुरुआती यूनिट्स में से एक है। लॉन्च के तुरंत बाद इस कार को खरीदकर गिफ्ट करना इसे और भी खास बना देता है। यह एमपीवी अपनी प्रीमियम डिजाइन और शानदार फीचर्स के कारण लग्जरी सेगमेंट में अलग पहचान रखती है।
फीचर्स: चलता-फिरता लग्जरी लाउंज
Mercedes-Benz V-Class को खास तौर पर कम्फर्ट और लग्जरी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें LED लाइट्स, 6-सीटर लेआउट, एयरमैटिक एयर सस्पेंशन, वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, MBUX टच डिस्प्ले, 18-इंच अलॉय व्हील्स और Burmester का 15-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ड्राइवर मॉनिटरिंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड एंकर और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर और एंबिएंट लाइटिंग इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
यह लग्जरी एमपीवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर इंजन मिलता है, जो लगभग 170+15 kW की पावर देता है। वहीं डीजल वर्जन में 1951cc इंजन दिया गया है, जो करीब 174 kW की पावर जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 9G-TRONIC ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है।
कीमत और बुकिंग
भारत में Mercedes-Benz ने इस एमपीवी की शुरुआती कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इसे खरीदने के लिए करीब 5 लाख रुपये में बुकिंग की जा सकती है, जबकि डिलीवरी प्राथमिकता के आधार पर दी जा रही है। Mercedes-Benz V-Class यादगार लग्जरी एक्सपीरियंस देती है।
(मंजू कुमारी)









