पेट्रोल की मारा मारी के बीच इस नई इलेक्ट्रिक SUV ने किया धमाका, देखें

30 Mar 2026

इस नई इलेक्ट्रिक SUV की कीमत लगभग (CNY 151,900 से CNY 179,900 ) 20 लाख रुपये से 24.5 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

इस Song Ultra EV का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम है। इसमें स्लीक LED हेडलैंप, DRLs और क्लोज्ड ग्रिल दी गई है।

इस SUV में 19-इंच के लो-ड्रैग व्हील, फ्लश डोर हैंडल और ब्लैक-आउट पिलर्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।

इसके पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स दी गई हैं, जो ‘Chinese Knot’ डिजाइन से इंस्पायर्ड हैं। यह SUV को एक यूनिक पहचान देती हैं।

यह SUV 4850mm लंबी है और इसका व्हीलबेस 2840mm है। 730 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक इसे फैमिली के लिए परफेक्ट बनाता है।

इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और बड़ा हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। साथ ही UI 7.0 सिस्टम यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

इस SUV में एक खास “Bed Mode” दिया गया है, जिसमें सीट्स फोल्ड होकर 1.8 मीटर लंबा फ्लैट स्पेस बना देती हैं।

इसमें सेफ्टी 7 एयरबैग और एडवांस्ड ADAS फीचर्स के साथ यह SUV सेफ्टी में भी आगे है। LiDAR और 27 सेंसर वाला सिस्टम इसे स्मार्ट ड्राइविंग बनाता है

Song Ultra EV में 68.4kWh और 82.7kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, यह SUV एक बार चार्ज करने पर 600+ Km तक चल सकती है और सिर्फ कुछ मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाती है

ये कार अभी चीन में ही लॉन्च हुई है भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है