Vespa ने इन स्कूटर को किया अपडेट, देखें क्या हुआ है बदलाव

29 Mar 2026

Vespa ने अपने Primavera और Sprint S स्कूटर्स को नए अपडेट के साथ पेश किया है, जो पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं।

अब इन स्कूटर में रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित हो गई है।

इनमे 220mm की रियर डिस्क और डुअल-पिस्टन कैलिपर के साथ कंट्रोल और स्टेबिलिटी बेहतर हुई है।

इसमें फ्रंट डिस्क + ABS के कॉम्बिनेशन से स्कूटर अब हाई स्पीड पर भी ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

अब इनमे 125cc और 150cc मॉडल में अब कीलेस सिस्टम मिलेगा जिससे इग्निशन, सीट और लोकेशन ट्रैकिंग आसान हो जायेगा

नए 5-स्पोक डिजाइन वाले अलॉय व्हील स्कूटर को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।

Sprint S में नई साइड ग्रिल दी गई है, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी अपील देती है, Primavera में मडगार्ड और फ्रंट पैनल में हल्के बदलाव किए गए हैं, जिससे यह और फ्रेश दिखता है।

अब स्कूटर में फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। टॉप वेरिएंट में 5-इंच TFT डिस्प्ले के साथ कॉल, म्यूजिक और नेविगेशन सपोर्ट मिलता है।

अभी इन मॉडल को विदेशो में ही लॉन्च किया है अभी इसका भारत में लॉन्च को लेकर सस्पेंस बना हुआ है