Premium SUV: रॉक्स मोटर ने कम समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इसके पोर्टफोलियो में दो मॉडल हैं, जिनमें Adamas सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप एसयूवी मानी जाती है।

Premium SUV: चीन की नई ऑटोमोबाइल कंपनी Rox Motor ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Adamas का ट्रेडमार्क भारत में रजिस्टर कराया है। हालांकि यह फाइलिंग लॉन्च की पुष्टि नहीं करती, लेकिन इससे यह संकेत जरूर मिलता है कि कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री की संभावनाएं तलाश रही है।

Rox Motor: नई लेकिन महत्वाकांक्षी कंपनी
शंघाई बेस्ड रॉक्स मोटर की शुरुआत 2023 में हुई थी। कम समय में ही कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिलहाल इसके पोर्टफोलियो में दो मॉडल हैं, जिनमें Adamas सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप SUV मानी जाती है।

Adamas SUV: दमदार और बॉक्सी डिजाइन
Adamas एक फुल-साइज SUV है, जिसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा और व्हीलबेस करीब 3 मीटर है। इसका डिजाइन पूरी तरह ऑफ-रोडिंग स्टाइल को दर्शाता है। इसमें फ्लैट रूफलाइन, चौकोर बॉडी, T-शेप LED हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं। पीछे की तरफ टेलगेट पर स्पेयर व्हील भी मिलता है। यह SUV 21-इंच अलॉय व्हील्स और 6-सीटर व 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आती है।

हाइब्रिड पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
Adamas में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर के रूप में काम करता है। इसके साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जो मिलकर 469 bhp पावर और 740 Nm टॉर्क जनरेट करती हैं। SUV में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी मिलता है। यह 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5.5 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी कंबाइंड रेंज 1,226 किमी और केवल इलेक्ट्रिक मोड में 235 किमी तक है।

ऑफ-रोडिंग और प्रीमियम फीचर्स
यह SUV एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन, 324 mm तक ग्राउंड क्लीयरेंस और 770 mm वाटर वेडिंग क्षमता के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार है। अंदर की तरफ हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज सीट्स, ट्रिपल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

भारत में लॉन्च की संभावना
फिलहाल भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत करीब 59 लाख रुपये है, जिससे यह भारत में आने पर प्रीमियम SUV सेगमेंट को टारगेट कर सकती है।

(मंजू कुमारी)