A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Electric SUV: वाहन निर्माता टोयोटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 2027 Toyota Highlander को हाल ही में अमेरिका में ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। यह एसयूवी कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें दमदार बैटरी, आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन का खास ध्यान रखा गया है।

तीन रो वाली प्रीमियम SUV
नई 2027 Highlander को तीन रो वाली फैमिली एसयूवी के तौर पर पेश किया गया है, जिससे इसमें ज्यादा यात्रियों के बैठने की सुविधा मिलती है। इसका डिजाइन मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है, जो इसे रोड पर अलग पहचान देता है।

डिजाइन और फीचर्स
टोयोटा ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसमें LED DRLs, फ्लश डोर हैंडल और आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। इंटीरियर में 14 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
इसके अलावा 5G कनेक्टिविटी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाती हैं।

बैटरी और रेंज
2027 Toyota Highlander को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 77kWh और 95.8kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर करीब 320 मील तक की रेंज देने में सक्षम है, जो लंबी दूरी के सफर के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।

पावर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह SUV काफी दमदार है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है, जो मिलकर करीब 338 हॉर्सपावर और 323 पाउंड-फीट का टॉर्क जनरेट करता है। इससे बेहतर एक्सीलरेशन और स्थिर ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।

लॉन्च टाइमलाइन
टोयोटा ने फिलहाल इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसे अमेरिका में साल के मध्य तक बाजार में उतारा जा सकता है।

(मंजू कुमारी)