New Sedan: भारत के एग्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट में 2026 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हुंडई पहले ही Hyundai Verna का फेसलिफ्ट लॉन्च कर चुकी है, जबकि Škoda Auto की Skoda Slavia, Volkswagen की Volkswagen Virtus और होंडा की Honda City के फेसलिफ्ट मॉडल जल्द आने वाले हैं।
2026 Honda City Facelift: क्या है नया?
हाल ही में ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान 2026 Honda City फेसलिफ्ट की स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। कार को पूरी तरह कैमोफ्लेज में देखा गया, लेकिन कुछ अहम बदलाव नजर आए हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, ज्यादा शार्प बम्पर और अपडेटेड हेडलाइट्स मिल सकती हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देती हैं। डिजाइन पर नई Honda Civic का असर देखने को मिल सकता है। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स और रियर में अपडेटेड बम्पर की उम्मीद है। इंटीरियर में नई सीट अपहोल्स्ट्री के साथ कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि ओवरऑल डाइमेंशन लगभग पहले जैसे ही रहेंगे।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
भारत में आने वाले मॉडल में 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे नए फीचर्स स्टैंडर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलेंगे। सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS भी जारी रह सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
भारत में 2026 Honda City फेसलिफ्ट में 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 PS पावर और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। वहीं ब्राजील में यही इंजन 126 PS पावर देता है और इथेनॉल के साथ ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है।
लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील में इस मॉडल को अगस्त 2026 में इंटरलागोस फेस्टिवल में पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में भी इसी तरह के अपडेट के साथ इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।
(मंजू कुमारी)