Logo
2024 Honda City Hatchback: साइज के मामले में होंडा सिटी हैचबैक का नॉन-आरएस वेरिएंट काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के जैसा ही हैं। आरएस वेरिएंट की लंबाई 4,369 मिमी है, जो थोड़ी ज्यादा है।

2024 Honda City Hatchback: होंडा सिटी हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल मलेशिया में लॉन्च हो चुका है। कंपनी इस नए मॉडल में कॉस्मेटिक टचअप्स के साथ-साथ सुरक्षा में भी कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत RM 85,900 (करीब 15.24 लाख रुपए) रखी गई है। होंडा की नई रेंज में एक नया पेट्रोल आरएस वेरिएंट शामिल है। इसके कई अपडेट सिटी सेडान की तरह हैं, जो कि पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुई थी। इसके जल्द भारत में पेश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जानिए, क्या हैं नई होंडा सिटी के फीचर्स?
- 2024 Honda City हैचबैक में पहले के 1.5 लीटर वी-सेंसिंग वेरिएंट शामिल हुआ है। इसमें बड़ी ग्रिल, नई मेश इंसर्ट डिज़ाइन, और पतली क्रोम बार मिलेगी। आरएस वेरिएंट्स में नीचे की तरफ हनीकोम्ब मेश, नई फॉग लैंप्स, और स्पोर्टियर लुक के लिए नए फॉक्स एयर इनलेट्स शामिल हैं। 
- इसके व्हील साइज़ भी वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग हैं, जहां S और E वेरिएंट्स 15-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आते हैं और अन्य वेरिएंट्स में 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं। रियर डिज़ाइन में अपडेट्स में गैर-आरएस वेरिएंट्स के लिए एक नई काले वैलेंस और आरएस वेरिएंट्स के लिए एक स्पोर्टियर डिफ्यूज़र शामिल हैं।

पहले से लंबी है आरएस वेरिएंट होंडा सिटी
साइज के मामले में नॉन-आरएस वेरिएंट काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के जैसा ही हैं। आरएस वेरिएंट की लंबाई 4,369 मिमी है, जो थोड़ी ज्यादा है। यह वेरिएंट स्पेशल बंपर के कारण खास है। इसमें 289 लीटर का बूट स्पेस पहले जैसा ही है। रियल सीटों को मोड़कर बूट स्पेस को 841 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। होंडा सेंसिंग सूट अब 2024 होंडा सिटी हैचबैक फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड है। इसमें कंपनी सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दे रही है। 

होंडा सिटी हैचबैक में प्रीमियम फीचर्स की लंबी रेंज 
- इसके अलावा एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हाई बीम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम जैसे एडीएएस फीचर्स शामिल हैं। टॉप-स्पेक आरएस हाइब्रिड वेरिएंट में अलग से इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है।
- 2024 होंडा सिटी हैचबैक फेसलिफ्ट प्रीमियम फीचर्स की एक लंबी रेंज पेश करती है। इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर शिफ्ट नॉब और रियर एसी वेंट शामिल हैं। इसमें 7 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और होंडा कनेक्ट सर्विस भी मिलेगी।

नई कार में कौन से पावरट्रेन ऑप्शन? 
होंडा ने 2024 होंडा सिटी हैचबैक फेसलिफ्ट में पहले जैसा पावरट्रेन जारी रखा है। पेट्रोल वेरिएंट 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड इनलाइन-फोर DOHC i-VTEC इंजन से लैस हैं। यह 121 पीएस और 145 एनएम जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। e:HEV वैरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल मोटर और 109 PS इलेक्ट्रिक मोटर है। जबकि ई:एचईवी वेरिएंट ऑटोमैटिक ई-सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है।

(मंजू कुमारी)
 

5379487