UP Weather: यूपी में गर्मी का कहर जारी, लू के साथ चल रही तेज हवाएं, तापमान 40 पार होने की संभावना  

Weather Update Today
X
Weather Update Today
UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी का भरपूर कहर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही गर्म पछुआ हवा भी चल रही है, जिसके कारण लू का एहसास होने लगा है। अभी आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी का भरपूर कहर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही गर्म पछुआ हवा भी चल रही है, जिसके कारण लू का एहसास होने लगा है। अभी आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

अप्रैल महीने की शुरुआत तेज धूप के साथ ही धूल भरी हवाओं से हुई है। सोमवार को मौसम का मिजाज शुष्क देखने को मिला। हालांकि दोपहर को हवाओं की रफ्तार 66 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक देखने को मिली। इसके साथ ही पछुआ हवाएं भी चली। फिलहाल बढ़ते तापमान पर सात अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ से ब्रेक भी लगने की संभावना है।

लू का हो रहा एहसास
मंगलवार को दिन की शुरुआत वाराणसी में हल्के बादलों और नरम हवा के साथ हुई। सुबह सात बजे तक सूरज की किरणें पूरी तरह से धरती पर नहीं पड़ रही थीं, इसलिए हवा ज्यादा गर्म नहीं चल रही थी। हालांकि इसके तुरंत बाद ही वातावरण बदला औऱ तेज धूप के साथ पछुआ की रफ्तार बढ़ी। दोपहर में लू का एहसास होने लगा। सड़कों में लोग कम दिखाई देने लगे। दिन का तापमान 38.7 डिग्री के पार चला गया वहीं रात का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अभी कुछ दिन और गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक सुबह आठ बजे से 11 बजे तक औसतन 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। इसके बाद कुछ ही समय में 40 किमी प्रति घंटे के पार तक पहुंच गई थी। जिसके कारण तेज गर्मी पड़ रही है। दोपहिया व साइकिल सवारों को भी इससे समस्या दिक्कत हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story