Vastu Tips in Hindi: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र की जानकारी होना सबसे अहम माना गया है। कहते हैं, यदि वास्तु नियमों के हिसाब से जीवन जिया जाए तो बहुत कम संभावना रहती है कि, व्यक्ति को कोई परेशानी होगी। घर बनाने से लेकर उसमें रहने-करने के दौरान भी वास्तु शास्त्र काफी अहम उपस्थिति रखता है। ऐसा ही एक वास्तु नियम है, जिसमें बताया गया है कि, क्या घर पर किसी मंदिर या घर या पेड़ की छाया पड़ना कैसा होता है? चलिए जानते है विस्तार से-
घर पर पेड़ या मंदिर की छाया पड़ने से क्या होता है?
वास्तु जानकार बताते है कि, घर के ऊपर किसी मंदिर, पेड़, या किसी मकान की छाया अगर पड़ती है, तो वह अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अशुभ प्रभाव से घर-परिवार के सदस्यों को संतान सुख की प्राप्ति न होना, विवाह में देरी होना और व्यापार में आर्थिक तंगी जैसे कष्ट झेलने पड़ सकते है। इसके अलावा परिवार में क्लेश की स्थिति हमेशा बनी रह सकती है।
वास्तु अनुसार घर के बाहर नहीं होनी चाहिए ये चीजें
घर के बाहर पीपल का पेड़ होना अशुभ होता है। अगर घर की दीवारों पर पीपल का पेड़ उग आया है तो उसे तुरंत हटा दें, यह पूरी बरकत छीन सकता है। इसके अलावा घर के सामने किसी अन्य मकान का कोना, दीवार, लंबी गली या कुआं भी नहीं होना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।
घर के सामने शिवालय या फिर शनि मंदिर होना भी वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। इसके लिए कहा जाता है कि, घर की ऊंचाई से दोगुनी दूरी तक कोई मंदिर या देवस्थान अगर है, तो घर की पूरी सकारात्मक ऊर्जा मंदिर में चली जाती है। वहीं, बाहर की पूरी नकारात्मक ऊर्जा घर में फैलने लगती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।








