Mangal Margi 2025: महाशिवरात्रि से पहले बिगड़ेगी इन 5 राशियों की हालत, मंगल की सीधी चाल करेगी नुकसान

Mangal Margi 2025: महाशिवरात्रि से ठीक पहले 24 फरवरी 2025, सोमवार के दिन ग्रहों के सेनापति 'मंगल ग्रह' मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं। मंगल का यह गोचर सोमवार सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर होगा, जब वे सीधी चाल चलेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुधदेव है, जोकि मंगल के शत्रु है। ऐसे में मंगल का शत्रु की राशि में सीधी चाल चलना अशुभ संकेत है। यह प्रभाव राशिचक्र की 5 राशियों को नुकसान देने वाला रहेगा। चलिए जानते है उन 5 राशियों के बारे में-
मंगल मार्गी वृषभ राशिफल फरवरी 2025
(Mangal MargiTaurus Horoscope February 2025)
वृषभ राशि के दूसरे, पांचवें, आठवें और नौवें भाव को मंगल ग्रह प्रभावित करने वाले है। यह प्रभाव वृषभ जातकों की आमदनी और वाणी को प्रभावित करेगा। विवाहित जातक बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अपनी वाणी को नियंत्रण में रखें, अन्यथा गृह क्लेश की प्रबल संभावना है।
मंगल मार्गी कर्क राशिफल फरवरी 2025
(Mangal Margi Cancer Horoscope February 2025)
कर्क राशि के जातकों को मंगल के मिथुन में मार्गी होने से प्रभावित होना पड़ेगा। इन जातकों की पेशेवर जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को घर से लंबी दूरी पर स्थानांतरण झेलना पड़ सकता है। मंगल की दृष्टि 7वें भाव में रहने से सेहत बिगड़ सकती है और खर्च बढ़ने से दिक्क्त होगी।
मंगल मार्गी तुला राशिफल फरवरी 2025
(Mangal Margi Libra Horoscope February 2025)
मंगल का मिथुन में मार्गी होना तुला राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी करवाएगा। इन जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है, जो बेवजह के खर्च करवाएगी। घर-परिवार में तनाव का माहौल बनेगा, इसलिए संयम से पेश आएं। मां की सेहत बिगड़ सकती है। आप स्वयं कुछ छिपी बीमारियों का सामना कर सकते है।
मंगल मार्गी वृश्चिक राशिफल फरवरी 2025
(Mangal Margi Scorpio Horoscope February 2025)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना शुभ नहीं होगा। इन जातकों की कुंडली के 8वें भाग को मंगल प्रभावित करेंगे। यह जीवन में अनिश्चितता लेकर आएगा। इससे सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन से नुकसान होगा, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
मंगल मार्गी धनु राशिफल फरवरी 2025
(Mangal Margi Sagittarius Horoscope February 2025)
मंगल का धनु के सातवें भाव में गोचर कई तरह की चुनौतियां उत्पन्न करेगा। इन जातकों को वैवाहिक और व्यावसायिक जीवन प्रभावित होने वाला है। करियर में काम को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवहार में आक्रामकता और दबंगता आपके लिए ही मुसीबत बन सकती है। शंकालु स्वभाव बनने से बचें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
