Logo
election banner
10 May ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 10 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

10 May ka Ank Rashifal: आज 10 मई 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/05/2024, 1+5+2+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 10 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप लोग ऊर्जावान तो रहेंगे साथ ही आज आप अपने सारे कार्य पूरे भी कर पाएंगे। जिस वजह से आपके मन में अपने कार्य को लेकर के गर्व महसूस होगा। वहीं पर आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी नंबर: 57, शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग सोने या चांदी का काम करते हैं उन लोगों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर के सतर्क रहने की आवश्यकता है। जो लोग सिंगल हैं उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। साथ ही धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा, साथ ही आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास भी करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक धन खर्च करने से बचे।
लकी नंबर: 24, शुभ रंग: लाल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन काफी चीजों को लेकर के बेहतर रहेगा। मगर कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। आपको अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक से कोई कार्य आप लोगों का बिगड़ सकता हैं। आज आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आप बेहतर महसूस करेंगे धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे, जो छात्र किसी भी तरह के रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आज कोई नया काम भी आपको मिल सकता है। जिस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आज घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी और आने वाले समय में और भी ज्यादा मजबूत महसूस करें।
लकी नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा।  नौकरी करने वालों को आज अपने बॉस से तारीफ मिल सकती हैं। वहीं पर आपको किसी नए कार्य के लिए भी चुना जा सकता है। आप लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ स्थान के या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आए। अगर किसी से लंबे समय से अनबन चल रही थी तो आज वह अनबन ठीक हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर:  72,  शुभ रंग:  काला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके कार्य सारे संपन्न भी होंगे। आज किसी नए कार्य में भी आप जा सकते हैं। वहीं पर आज के दिन आप अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का कार्य करेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी 

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें। तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने घर के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। आज का दिन आपका काफी व्यस्त रहने वाला है जिसके कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। धन अधिक खर्च न करें धन खर्च करने से आपको हानि हो सकती है।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

jindal steel Ad
5379487