Logo
election banner
अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और इसका अपना अलग ही महत्व होता है। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 30 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

30 March ka Ank Rashifal: आज 30 मार्च 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/03/2024, 3+0+3+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से 1 से 9 तक का मूलांक शनिवार यानी 30 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक क्लेश बढ़ सकता है। इसलिए सतर्क होकर कोई भी कार्य करें। धार्मिक अनुष्ठानों पर जा सकते हैं। वहीं स्वास्थ अच्छा रहेगा। धन को लेकर चिंतित होने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। आज आप कोई भी कार्य बिना एक्सपर्ट की सलाह के न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
लकी नंबर:  32,      शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को आसानी से कर पाएंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको अपने भाइयों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। प्रेम में असफलता मिल सकती है, इसलिए प्रेम करने से आज के दिन बचें। धन व्यय होगा। 
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, मगर चीजों में आपको दिक्कत परेशानी महसूस हो सकती है। आज किसी चीज को लेकर के आप असफल रहेंगे। जिस वजह से आप अनसेटिस्फाई हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर चिंताओं के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे, मगर आप घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना पसंद करेंगे। आज आपको धन प्राप्ति होगी, वहीं पर उसमें भी आप असंतुष्ट रहेंगे।
लकी नंबर: 70,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, वहीं पर आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। जिसके कारण आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज रिश्तेदार कोई आपका घर परिवार के सदस्यों और आपके रिश्ते के बीच में बाधा डाल सकता है। इसलिए कानों सुनी बात पर विश्वास न करके चलें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग:  समुद्री

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप कुछ नया कार्य करेंगे, मगर कुछ पुराने कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी लाएगा। आज आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे, परंतु सर दर्द होने की संभावना है। इसलिए बेहतर नींद लें, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नया कार्य लेकर के आ सकता है, जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही आएंगे। आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी, परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर:  55,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपके लिए दिन बहुत ज्यादा फेवरेबल रहेगा। आज आप जो भी मनोकामना करेंगे। वह कार्य पूरे होंगे, परंतु आप किसी बात को लेकर के घमंड कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे। अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे। परिवार के लोग भी आपके ऊपर गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए उतार- चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं, यदि नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी में भी आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा, परंतु अगर आपके परिवार में पिता या पिता समान कोई व्यक्ति है, तो उनके स्वास्थ्य का आज के दिन अवश्य ध्यान रखकर के चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   12       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपको अपने कार्य पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। आज आप अपना सारा समय घूमने फिरने एंजॉयमेंट में ही व्यर्थ करेंगे। जिस वजह से आप आज कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे, खुश रहेंगे। परिवार भी आपके साथ खुश रहेगा और आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाएगा। आज का दिन आपके और आपके परिवार वालों के लिए यादगार हो सकता है। धन भी अनावश्यक खर्च होगा। धन खर्च थोड़ा रोक करके चलें।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: चैती

5379487