Aaj ka Ank Rashifal: 5, 8 और 9 मूलांक वालों को मिलेगा लाभ, जानिए इन जातकों का कैसा रहेगा दिन

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 29 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

29 January ka Ank Rashifal: आज 29 जनवरी 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/01/2024, 2+9+1+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक सोमवार यानी 29 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज वरिष्ठों से आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज उर्जावान महसूस करेंगे। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करें। आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कामकाज में मन लगेगा। आज आप मन लगा करके कार्य भी कर पाएंगे और उनका पूरा भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। पहले से जो स्वास्थ्य में कमियां आ रही थी। वह समाप्त हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भर के खाने पीने से समय पर बचकर के रहना होगा। जो बड़े लोग अपने छोटे बहन भाइयों के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, वह सफल हो सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: चैती

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर आप हावी हो सकते हैं। जिस वजह से आप थोड़ा सा आज कंफ्यूजन में रहेंगे। आज स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। अगर आपके पैरों में दर्द था, तो आज के दिन आपको आराम भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज अपने परिवार के साथ समय बिताने का सही समय है। धन की स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज कार्य क्षेत्र में आप मन लगाकर काम करेंगे। आप कार्य को पूरा भी कर पाएंगे। कुछ नए कार्य भी आप आज से आरंभ कर सकते हैं। आज कुछ सोच के साथ अगर कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो वह भी सफलता में बदल जाएगी। धन की स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में छोटे बच्चों के साथ समय जरूर बिताएं। आपका मन लगा रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का कार्य को लेकर थोड़ा सा मिला-जुला रहने की संभावना है। आज कार्य में थोड़ा परेशान रहेंगे। सूझबूझ के साथ सावधानी से कार्य करना का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी बहुत चिंताएं बनी रह सकती हैं। मगर ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज घर में कोई भी सलाह मशवरा अपने बुजुर्गों से लेकर करें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आपका व्यापार को लेकर थोड़ा सा चिंतित रह सकता है। आज आप अपने कार्य में व्यस्त अधिक रहेंगे। आज स्वास्थ्य में अपने आप को तनाव से भरा महसूस करेंगे। आज आप भाग दौड़ के चलते आराम नहीं कर पाएंगे। आज के दिन आप लोगों को जरूरत है, अपने प्रेमी के साथ समय बिताने की। कोशिश करें, थोड़ा समय अपने प्रेमी को जरूर दें। आज आप लोगों की धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च भी अधिक होने की संभावना है।
लकी नंबर: 3 शुभ रंग: नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कार्यक्षेत्र में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। कोशिश करें कि आज अपनी गलतियों को सुधारें। तभी आपके कार्य आगे बढ़ पाएंगे। आज के दिन आप लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी के साथ अगर आपकी अनबन हो रही है, तो उसको आज के दिन सुधार सकते हैं। आज के दिन परिवार के सदस्यों के बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 8 शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्यों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। कार्य में व्यस्त रहने का प्रयास करेंगे और उन्हें पूरा करने का प्रयास भी करेंगे। आज का दिन आप लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा ही साबित होगा। आज घर परिवार में आप व्यस्त रहेंगे। जिस वजह से अपने ऊपर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 9 शुभ रंग: हरा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story