Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 5 वालों का गुजरेगा खुशी भरा पल, जानें इन जातकों का कैसा बीतेगा दिन  

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
26 may ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 26 मई को कैसा रहेगा दिन। जानिए मूलांक के हिसाब से भविष्यफल।

26 may ka Ank Rashifal: आज 26 मई 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/05/2024, 2+6+5+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 26 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप लोगों के जीवन में कुछ नई चीज देखने को मिल सकती हैं। वहीं आज के दिन आप लोग अपने घर परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। शाम का समय परिवार को देना बेहतर रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रख कर चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपका बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप लोग अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ भी समय बिताने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आगमन होने की संभावना है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
मूलांक 3 वाले लोगों के लिए दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानी ठीक होगी। आज आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है। वहीं आज आप कहीं घूमने अपने घर के छोटे भाई के साथ जा सकते हैं। उनसे बैठ करके बात करने का प्रयास करें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। तनाव समाप्त होगा और आप लोगों के जीवन में बदलाव भी आएगा। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आप मदिरा का सेवन करते हैं, तो मदिरा के सेवन से बचने का प्रयास जरूर करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। वहीं आज का दिन खुशी का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। चिड़चिड़ापन आने की संभावना है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। व्यापार में किसी पर भी विश्वास न करें। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं। वहीं पर आज घर में कोई बड़ा व्यक्ति आपका सपोर्ट करेगा। जिसकी वजह से आप अपने आप को ताकतवर महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज के दिन तनाव समाप्त होगा मानसिक तनाव भी समाप्त होगा जिसकी वजह से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा आज अगर आप अपने प्रेम का एक बार अपनी प्रेमी से करना चाहते हैं तो अवश्य कर ले नहीं तो देर हो सकती है साथ ही धन की स्थिति अच्छी रहेगी धन को लेकर के चिंताएं बनी नहीं रहेगी।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार में आज के दिन चिंताएं बनी रह सकती हैं। आज आपको जरूरत है कि आज आप अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और साथ ही परिवार पर भी ध्यान रखिए। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 45 शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, परंतु आज के दिन आपका मूड स्विंग्स हो सकता है। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने आप को आलस्य से भरा महसूस करेंगे। जिसकी वजह से आप कार्य अपने पूरे नहीं कर पाएंगे। आज के दिन परिवार वालों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story