Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 4 वालों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, जानिए इन जातकों का कैसा गुजरेगा दिन 

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
23 June 2024 ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 23 जून को कैसा रहेगा दिन। अंक शास्त्र के हिसाब से जानिए आज का भविष्यफल।

23 June ka Ank Rashifal: आज 23 जून 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/06/2024, 2+3+6+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 23 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को आज के दिन काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर के मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए आज के दिन मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज अपने मित्र के साथ समय जरूर बिताएं। वहीं पर आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। आज के दिन चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आप लोगों के बीच में जो भी परेशानियां आ रही थी, वह ठीक होगी। आपका प्रेमी आपसे सही से वार्तालाप करेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आपका कारोबार अच्छा रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं आपको हो सकती है। आज आप लोगों को अपने मित्रों के साथ समय अवश्य बिताना चाहिए। वहीं पर आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 55 शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। परिवार को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। वहीं पर आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story